भारत

सावधान! फेसबुक लाइव के दौरान लूट, डर गई लड़की

jantaserishta.com
24 Oct 2022 1:48 PM IST
सावधान! फेसबुक लाइव के दौरान लूट, डर गई लड़की
x

DEMO PIC 

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 11 साल की मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया गंगूचन्ग का फेसबुक लाइव स्ट्रीम के दौरान मोबाइल छीन लिया गया. ये पूरी घटना लाइव स्ट्रीम में भी कैद हो गई. लिसीप्रिया ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है और टीम द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के लिए बता दें कि 11 साल की नन्हीं पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया काफी जागरूक हैं और वे समय-समय पर पर्यावरण और धरती को बचाने के लिए अपनी ओर से आवाज़ उठाती रहती हैं. जिसके चलते वे देश ही नहीं विदेश के नेताओं से भी मिलती रहती हैं . अब रविवार शाम को लिसीप्रिया अपनी मां के साथ दिवाली की शॉपिंग करने के लिए सोसाइटी के बाहर गई थीं. तब वहां पर उन्होंने फेसबुक लाइव शुरू कर दिया. वे लोगों को बता रही थीं कि दिवाली तो मनाएं लेकिन पटाखों से परहेज रखा जाए. अब उसी लाइव स्ट्रीम के दौरान दो बाइक सवार युवक उनके पास आए और उनका फोन छीनकर फरार हो गए. आनन-फानन में लिसीप्रिया ने भी लंबी दौड़ लगाई, चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई.
अभी के लिए लिसीप्रिया ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवा दी है. उन्हें इस बात की खुशी है कि पुलिस उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रही है. इस पूरे मामले पर जब हमने सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी साद मियां से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने एक टीम गठित की है जो इस पूरे मामले को देख रही है. और जल्दी हम इस पूरे मामले का खुलासा कर देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story