भारत

सावधान! साइबर फ्रॉड के नए तरीके का खुलासा, लोकेशन भेजते ही लगा चूना

jantaserishta.com
1 July 2023 10:12 AM IST
सावधान! साइबर फ्रॉड के नए तरीके का खुलासा, लोकेशन भेजते ही लगा चूना
x
बैंक से निकली रकम.
नोएडा: नोएडा जैसे हाईटेक शहर में लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब अलग-अलग तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड अप्लाई करना इतना भारी पड़ा कि जैसे ही उसने एक फ्रॉड व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपनी लोकेशन भेजी, उसके बैंक से हजारों रुपए तुरंत गायब हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-31 निठारी में रहने वाले मिथिलेश कुमार झा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें जिक्र किया है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। कुछ दिनों बाद उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि आपका पता वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। आपका क्रेडिट कार्ड भेजना है इसलिए आपको एक लिंक भेज रहे हैं। आप उस पर अपनी लोकेशन भेज दीजिए।
जालसाज ने कस्टमर सपोर्ट लिंक भेजा। जिसको मिथिलेश ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया और जैसे ही उस पर करंट लोकेशन भेजी। थोड़ी देर बाद उनके खाते से 30,000 और फिर डेबिट कार्ड से 16,800 निकल गए। जिस नंबर से मैसेज आया था, मिथिलेश में जब उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद मिथिलेश में अपना डेविड कार्ड लॉक करवाया और उसके बाद साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story