सावधान! कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान टूटी सुई, युवक का हाथ और पैर हुआ सुन्न, नहीं कर रहा काम

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली. यहां एक युवक के हाथ में कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान सुई टूट गई. इसके कारण युवक की हालत बिगड़ गई. असहनीय दर्द होने पर नौ दिनों के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर सुई तो निकाल दी, लेकिन मरीज का दायां हाथ और पैर सुन्न हो गया है. उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बानौनी गांव के रहनेवाले 22 वर्षीय इंद्रेश अहिरवार ने 9 सितंबर को गांव के ही एक विद्यालय में आयोजित कैम्प में कोविड वैक्सीन लगवाई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





