भारत

सावधान! सोडा मिलाकर बेची जा रही थी बियर, आबकारी विभाग का चला हंटर

jantaserishta.com
21 July 2023 9:48 AM IST
सावधान! सोडा मिलाकर बेची जा रही थी बियर, आबकारी विभाग का चला हंटर
x
दुकान भी सील.
गाजियाबाद: आबकारी विभाग ने मिलावटी बियर बेचने के आरोप में गाजियाबाद में दो सेल्समैन को गिरफ्तार करने के साथ दुकान भी सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह लोग सोडा मिलाकर बियर बेच रहे थे। यह गड़बड़झाला बियर शॉप के ठीक बराबर में हो रहा था। 12 बोतल मिलावटी बियर बरामद की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में बियर शॉप है। इसके ठीक बराबर में एक दुकान पर आबकारी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा की टीम ने छापा मारा। दो सेल्समैन को हिरासत में लिया। यहां बियर में सोडा मिलाकर बेचा जा रहा था। कस्टमर को बताया जाता था कि यह अधिक तीव्रता वाली बियर है। जबकि, बियर मिलावटी होती थी। इस मामले में सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध है, क्योंकि यह धंधा बियर शॉप के ठीक बराबर में दूसरी दुकान के अंदर चल रहा था। आशंका है कि मिलावटी बियर की बिक्री बियर शॉप से हो रही होगी। जांच पूरी होने तक बियर शॉप को सील कर दिया गया।
आबकारी विभाग के मुताबिक स्टॉक की जांच होगी। जांच में देखा जाएगा कि कहीं स्टॉक में रखी बोतल मिलावटी तो नहीं है। इस मामले में आबकारी विभाग बियर शॉप संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story