भारत

चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप के प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
8 March 2022 10:34 PM IST
चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप के प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

किशनगंज: बिहार के किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ खेलने के दौरान रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. किशनगंज SP ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी.

जानकारी के अनुसार, किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का रहने वाला 14 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ ले गया. आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसके कुछ देर बाद उसने बच्ची को छोड़ दिया. बच्ची घर पहुंची तो रो रही थी.
आरोपी के माता-पिता ने बच्ची के परिजन को पीटा
परिजन ने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी बात बताई. घटना के बाद जब पीड़ित लड़की के माता-पिता ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने विवाद करते हुए पिटाई कर दी. इसके बाद लड़की के परिजन किशनगंज थाने पहुंचे. आरोपी और उसके माता पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
FIR के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी व उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया. किशनगंज SP ने बताया कि पांच मार्च को किशनगंज थाने में एक बच्ची के माता-पिता रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे. पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास (Attempt to rape) का केस दर्ज किया था. SP ने कहा कि मामले में SIT गठित कर जांच करवाई जाएगी. स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सज़ा दिलवाई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story