भारत

ऑनर किलिंग: मर्डर और हादसा दिखाने की कोशिश फेल

jantaserishta.com
1 Feb 2026 8:08 AM IST
ऑनर किलिंग: मर्डर और हादसा दिखाने की कोशिश फेल
x
फैली सनसनी.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 19 साल युवती की उसके पिता और भाई ने हत्या कर दी. आरोप है कि युवती अपने दूर के रिश्तेदार से शादी करना चाहती थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना थोरहंस गांव की है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को युवती की घर में करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी. इसी बीच डायल-112 पर कॉल कर हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से तकनीकी जांच भी की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर युवती के पिता चंद्र प्रकाश और भाई राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि युवती परमेश्वर पाठक नामक युवक से शादी करना चाहती थी, जो उनका दूर का रिश्तेदार था. पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को जब युवती घर छोड़ने की तैयारी कर रही थी, तब पिता और भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया. आरोप है कि उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह दबाया और फिर बिजली के तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना को हादसा दिखाने के लिए पास में इस्त्री मशीन रख दी थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मफलर, दुपट्टा और मोबाइल फोन समेत कई अहम सबूत बरामद किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story