भारत

टेडीबियर में आठ पिस्‍टल और 15 कारतूस छुपाकर सप्‍लाई करने की कोशिश,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Deepa Sahu
13 Nov 2020 10:26 PM IST
टेडीबियर में आठ पिस्‍टल और 15 कारतूस छुपाकर सप्‍लाई करने की कोशिश,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x

टेडीबियर में आठ पिस्‍टल और 15 कारतूस छुपाकर सप्‍लाई करने की कोशिश,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने नजफगढ़ इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने नजफगढ़ इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार कर इसके पास मौजूद खिलौने वाले टेडीबियर में से 8 पिस्‍टल और 15 कारतूस बरामद किए हैं. तलाशी के दौरान इस शख्स के पास से एक टेडीबियर मिला, आरोपी ने बताया ये दीवाली पर उसके बच्चों के लिए गिफ्ट है लेकिन ज्यादा वजन होने पर पुलिस को शक हुआ. जब इस टेडीबियर खोला गया तो उसके अंदर से 8 पिस्टल और 15 कारतूस मिले.

द्वारका के डीसीपी संतोष कुमार मीणा के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम तालीम है जो हरियाणा के मेवात इलाके का रहने वाला है. तालीम ये हथियार दिल्ली में किसी बदमाश को सप्लाई करने आया था,जो दीवाली के मौके पर किसी पर हमला करने की फिराक में थे.दरअसल कुछ दिन पहले द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने ओमप्रकाश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था उसी से पता चला कि मेवात से एक शख्स दिल्ली हथियार सप्लाई करने आ सकता है,इसके बाद 10 नवंबर को तालीम को गिरफ्तार किया गया.

Next Story