भारत

रेप करने की कोशिश, स्कूल में लड़कों ने की हैवानियत की हद पार

jantaserishta.com
2 Dec 2022 4:56 PM IST
रेप करने की कोशिश, स्कूल में लड़कों ने की हैवानियत की हद पार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मां को बताया प्राइवेट पार्ट में हो रहा दर्द।
मुंबई: मुंबई में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 13-14 साल की उम्र के चार लड़कों ने 13 साल की एक लड़की के साथ घिनौनी हरकत की. छात्रा को बीएमसी स्कूल की कक्षा में बंद कर दिया और लड़कों में से एक ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद दूसरे छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रेप करने की कोशिश की.
इस दौरान उनके दो दोस्त कक्षा बाहर पहरा दे रहे थे. चारों लड़के और पीड़ित लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे. वे सभी आठवीं कक्षा में पढ़ रहे थे. घटना मंगलवार की है. उस समय अन्य छात्र और शिक्षक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के लिए स्कूल के हॉल में थे.
इसी दौरान मौका पाकर चारों लड़कों ने छात्रा को कमरे में बंद करके उसके साथ गंदा काम किया. लड़की के माता-पिता को जब इस मामले की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी.
पुलिस ने FIR दर्ज करने के साथ ही दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. उन पर IPC के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी लड़कों को डोंगरी रिमांड होम भेज दिया गया है.
घटना का पता तब चला, जब लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है. मां ने उससे पूछा कि क्या हुआ था. इस पर लड़की ने उसे बताया कि मंगलवार को स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को हॉल में इकट्ठा होने के लिए कहा गया था.
वह जब कक्षा में अकेली थी, तब दो लड़कों ने दरवाजा बंद कर दिया. उनके दो दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. इस दौरान एक लड़के ने उसका यौन उत्पीड़न किया और दूसरे लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रेप करने की कोशिश की. मामले की जांच एक महिला अधिकारी कर रही है. बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story