भारत
शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह फैलाकर प्लॉट कब्जा करने की कोशिश, 5 जालसाज गए जेल
jantaserishta.com
1 Aug 2023 10:28 AM IST

x
सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया था।
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कस्बा थाना क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में शिवलिंग निकलने का स्वांग रचकर प्लॉट पर कब्जा करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने शिवलिंग को गाजियाबाद से खरीदकर प्लॉट के नीचे दबा दिया था। फिर उसके निकलने की अफवाह फैला दी थी।
पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने सूरजपुर कस्बे में 26 जुलाई को यह अफवाह फैला दी थी कि यहां शिवलिंग निकला है। जिसके बाद वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया था। इनका प्लान था कि वहां पूजा-पाठ शुरू कराने के बाद मंदिर बनाने के नाम पर प्लॉट पर कब्जा कर लिया जाए।
पुलिस ने इस मामले में हरिंद्र, योगेश, अमित, मुकुल और हरीश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि खाली पड़े प्लॉट पर मंदिर बनवाने की योजना बनाकर इन्होंने गाजियाबाद से शिवलिंग खरीदा था और इसी प्लॉट में रात के वक्त ले जाकर मिट्टी के नीचे दबा दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





