भारत

जामली के पास चोरी का प्रयास विफल, गश्त बढ़ाने की मांग

Shantanu Roy
21 Oct 2026 10:20 PM IST
जामली के पास चोरी का प्रयास विफल, गश्त बढ़ाने की मांग
x
Bilaspur. बिलासपुर। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पुराने मार्ग पर जामली के पास अज्ञात चोरों ने सडक़ के किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग को चोरी करने का प्रयास किया। देर रात अज्ञात चोरों द्वारा इस रेलिंग को उखाडऩे की कोशिश की गई। लेकिन चोर इसे नहीं पूरी तरह से नहीं उखाड़ पाए। जिसके चलते अज्ञात चोरों द्वारा चोरी घटना को अंजाम देने में सफलता नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार पुराने नेशनल हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। हालांकि यहां पर स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है।
लेकिन रात
के समय कम ही वाहन दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि अब चोरों की नजर नेशनल हाईवे किनारे लगाई गई सेफ्टी रेलिंग पर है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने इस सेफ्टी रेलिंग को पूरी तरह से उखाड़ दिया। लेकिन नेशनल हाईवे के किनारे से इसे चुराने में सफल नहीं पाए। वैसे की वैसे ही रोड किनारे रेलिंग छोडक़र चले गए। उधर, स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। ताकि चोरों की इस तरह की मनमानी पर अंकुश लग सके।
Next Story