भारत
केजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, स्कूल के बाथरूम में बनाया निशाना
jantaserishta.com
1 April 2026 10:29 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 31 मार्च को एक निजी स्कूल के भीतर केजी की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस स्कूल में रिजल्ट लेने गई बच्ची को कक्षा 7 के करीब 11-12 वर्षीय अज्ञात छात्र ने बहाने से बाथरूम में ले जाकर गलत हरकत को अंजाम दिया.
घर पहुंचने पर छात्रा ने निजी अंग में तकलीफ की शिकायत परिजनों से की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पीड़िता की मां की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात छात्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे. आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने इस गंभीर मामले को सुलझाने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की. इसके बाद आक्रोशित मां बच्ची को लेकर सीधे थाने पहुंच गई. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बच्ची के बयान के अनुसार आरोपी छात्र की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस अब स्कूल के सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से उस अज्ञात छात्र की पहचान करने में जुटी है जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





