भारत

घर के सामने शराब पीने का विरोध, भाई-बहन और मां की हत्या करने की कोशिश

Nilmani Pal
2 May 2026 6:20 AM IST
घर के सामने शराब पीने का विरोध, भाई-बहन और मां की हत्या करने की कोशिश
x
पढ़े पूरी खबर

चित्रकूट। जिले के सीतापुर कस्बे में दरवाजे पर शराब पीने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब पीने से टोकने से गुस्साए हमलावरों ने घर में घुसकर भाई-बहन और मां को बेहरमी से पीट दिया। हमलावरों की पिटाई से तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

राघवपुरी चौगलिया बाजार निवासी बदलू की बेटी गौरा देवी ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। बताया कि उसकी बहन रानू के बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से उसे वह देखने गई थी। उसके साथ भाई विकास व मां पुष्पा भी गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वहीं दरवाजे के सामने सौरभ, नवीन, आशीष, लवकुश निवासी राघवपुरी एवं रवि गिरि निवासी शेरपुर थाना गिरवां जिला बांदा बैठकर शराब पी रहे थे। उसके भाई विकास ने दरवाजे के सामने शराब पीने से मना किया। जिस पर पांचों लोग नहीं माने और उसके भाई विकास से वाद-विवाद व मारपीट करना शुरू कर दिया।

भाई अकेले होने के कारण बहन रानू के घर के अंदर आ गया। इसके बाद पांचों हमलावर बहन के घर के भीतर घुस आए और मारपीट करने लगे। जिस पर वह अपनी मां व छोटे छोटे भाई आकाश सभी लोग मिलकर ने बीच बचाव करने लगे। किया। हमलावरों ने मां, भाई समेत उसके साथ मारपीट की। जिसमें सभी को गंभीर चोंटें आई। शोर मचाने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Next Story