भारत

डॉक्टरों से पैसा लेने का प्रयास, प्रिंसिपल की तस्वीर लगाकर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

jantaserishta.com
15 Oct 2021 10:29 AM IST
डॉक्टरों से पैसा लेने का प्रयास, प्रिंसिपल की तस्वीर लगाकर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
x
जानें क्या है पूरा मामला.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय काला की फोटो के साथ एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर डॉक्टरों से वसूली का प्रयास किया जा रहा है. मैसेज में डॉक्टरों से महंगे तोहफे और रुपए मांगे जा रहे हैं. इसकी जानकारी प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने स्वरूप नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे को फोन करके घटना की जानकारी दी. जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर देने को कहा है. प्रिंसिपल ने इस मामले जिलाधिकारी को अवगत कराया है.

मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर के बाद एकाएक तेजी से यह चर्चा शुरू हो गई कि प्रिंसिपल संजय काला व्हाट्सएप के जरिए दूसरे डॉक्टरों से महंगे तोहफे और नकदी की डिमांड कर रहे हैं. 1 दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की. साथ ही उन्होंने वह नंबर भी दिया, जिसके जरिए प्रिंसिपल की फोटो डीपी में लगाकर व्हाट्सएप अकाउंट चलाया जा रहा है.
इसी बीच प्रिंसिपल के मोबाइल पर एमेजॉन कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बन कर एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि वह एमेजॉन कंपनी से बोल रहा है और उन्होंने 5,00000 की शॉपिंग की है. जिसके बाद प्रिंसिपल घबरा गए और उन्होंने अपने सारे खाते चेक कर लिए उनके खाते से फ़िलहाल कोई पैसा नहीं कटा है. अलग-अलग नंबरों से फोन आए मगर उन्होंने उठाया नहीं.
प्राचार्य की फोटो लगा व्हाट्सएप एप्स अकाउंट बनाया गया है. उसमें प्रिंसिपल समेत अन्य डॉक्टरों ने दर्जनों बार फोन आए हैं. इस पूरे मामले पर प्राचार्य ने एक ओर प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया, वहीं उन्होंने जिलाधिकारी विशाख जी के भी सूचना दी है और इन सबके अलावा प्राचार्य ने सभी टीचर और स्टाफ को ऐसे किसी भी मैसेज से बचने के लिए कहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story