भारत

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल जई घाटी में एसओजी टीम से हथियार छीनने की कोशिश, एक युवक की मौत, तीन जवान घायल

jantaserishta.com
17 July 2026 9:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल जई घाटी में एसओजी टीम से हथियार छीनने की कोशिश, एक युवक की मौत, तीन जवान घायल
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इस घटना में हथियार छीनने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। एहतियात के तौर पर पूरे डोडा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना डोडा जिले के भद्रवाह में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र स्थित पर मौजूद पर्यटन स्थल 'जई घाटी' में हुई। एक युवक ने कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम पर हमला किया और उनकी राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एसओजी की टीम ने ऊंचे पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की खबरों के बाद भद्रवाह से 35 किमी दूर जाई-गांडोह रोड पर घात लगाकर निगरानी शुरू की थी। रात 11.30 बजे उन्होंने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर उन पर हमला किया और राइफल छीनने की कोशिश की।
अधिकारियों के अनुसार, हाथापाई के दौरान एसओजी के जवान ने फायरिंग की, जिसमें युवक को गोली लग गई और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को पहले एसडीएच भद्रवाह लाया गया और वहां से उन्हें जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया। हालांकि, गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान आरिफ हुसैन (30) के तौर पर हुई है, जो भद्रवाह के भल्ला गांव का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, एहतियात के तौर पर डोडा में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रही हैं। बीते दिनों राजौरी जिले में भी दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया था। सीसीटीवी में दिखाई दिए दोनों संदिग्धों की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story