भारत
भाजपा नेता के घर के बाहर आग लगाने की कोशिश, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
6 April 2026 3:35 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस.
मुंबई: भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया के कार्यालय/निवास के बाहर लगे बोर्ड के पास आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। किरीट सोमैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 और 6 अप्रैल की रात 1 बजे की है। अज्ञात शख्स ने कथित तौर पर बोर्ड के पास पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर आग लगा दी। हालांकि आग के बढ़ने से पहले ही उसे बुझा दिया गया। वहीं, सुरक्षा बलों को आता देख आग लगाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो गया।
इस संबंध में किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा, "5 अप्रैल की देर रात कोई आया और मेरे घर/ऑफिस के पास लगे बोर्ड पर पेट्रोल या कुछ ऐसा डालकर आग लगा दी। जब तक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कमांडो वहां पहुंचे, तब तक वह आदमी वहां से जा चुका था।"
उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है और उनके निवास व कार्यालय पर 24 घंटे सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। हालांकि, उनके पहुंचने तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी।
सोमैया ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े फोटो भी उन्होंने शिकायत के साथ जमा कराए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी तक पहुंचा जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





