भारत
प्रोफेसर को लूटने का प्रयास, घायल कर भागे बाइक सवार बदमाश
jantaserishta.com
22 April 2024 7:58 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले में हथियारबंद लुटेरों ने एक प्रोफेसर को लूटने का प्रयास किया. प्रोफेसर ने बहादुरी दिखाई और बदमाशों फरार हो गए. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रोफेसर ने बताया कि इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब अपने कॉलेज ड्यूटी पर जा रहे थे. इस घटना में प्रोफेसर के हाथ में चोट लगी है.
प्रोफेसर नरेश कंबोज ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सुबह 5 बजे वो अपने घर से बस अड्डे की तरफ जा रहे थे. तभी तीन लुटेरों ने उन पर हमला कर फोन लूटने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने बहादूरी से उनका सामना किया लेकिन एक हजार रुपये लेकर फरार हो गए. शोर सुनकर आसपास लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. नरेश कंबोज गांव मस्तुआना के कॉलेज में फिजिकल का प्रोफेसर हैं.
इसके अलावा प्रोफेसर नरेश कंबोज ने बताया कि उनके बैग में कॉलेज के छात्रों की फीस की स्लिपें और करीब 15 हजार की नकदी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हुआ है. लुटेरे कब, कहां किस घटना को अंजाम दें दे कुछ नहीं पता. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsफाजिल्काफाजिल्का न्यूज़पंजाबपंजाब न्यूज़प्रोफेसर को लूटने का प्रयासलूटने का प्रयासFazilkaFazilka NewsPunjabPunjab Newsattempt to rob professorattempt to rob
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





