भारत

ATM लूटने की कोशिश: बैंक हेड क्वार्टर से मिली इमरजेंसी कॉल, नाबालिग समेत तीन अपराधी धराए

jantaserishta.com
5 March 2022 11:14 AM IST
ATM लूटने की कोशिश: बैंक हेड क्वार्टर से मिली इमरजेंसी कॉल, नाबालिग समेत तीन अपराधी धराए
x
तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नांगलोई इलाके से तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जो रात के समय ATM में सेंधमारी कर रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को इनके पास से ड्रिल मशीन, पेचकस और कई ऐसी चीजें बरामद की हैं. जिसका इस्तेमाल ATM से रुपये निकालने के लिए किया जा रहा था. इस वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है.

नांगलोई थाना पुलिस को 2 मार्च की रात एक बैंक के हेड क्वार्टर से फोन गया कि नांगलोई इलाके में उनके एक एटीएम में कुछ लोगों की गतिविधि संदिग्ध लग रही है. जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम और थाने को इसकी जानकारी मिली. तुरंत ही इलाके में गश्त कर रहे पुलिस की गाड़ियों को अलर्ट किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों चोर एटीएम से निकलकर अलग-अलग दिशा में भागने लगे. लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.
पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से एटीएम में सेंधमारी करने के तमाम औजार बरामद हुए. पकड़ में आए तीनों में से एक आरोपी नाबालिग निकला. पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला यह सभी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. प्रेम नगर इलाके में तीनों किराए के कमरे में एक साथ रहते हैं. कुछ दिन पहले तीनों ने ही यूट्यूब पर वीडियो देखा और उसके बाद एटीएम में सेंधमारी करने की साजिश रची थी. जब तीनों इलेक्ट्रिक वायर काट रहे थे तो उसी दौरान बैंक के हेड क्वार्टर में इमरजेंसी कॉल चली गई, हेडक्वार्टर ने तुरंत पुलिस को जानकरी दे दी और तीनों आरोपी मौके से ही पकड़े गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story