भारत

एटीएम कैश वैन को लूटने की कोशिश, होम गार्ड की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
10 Aug 2021 12:00 AM IST
एटीएम कैश वैन को लूटने की कोशिश, होम गार्ड की गोली मारकर हत्या
x
बड़ी खबर

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर एसपी अजय साहनी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

घटना बक्सा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में इंडिया वन एटीएम की है. जानकारी के मुताबित एटीएम में पैसा डालने गए कर्मचारियों के उपर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से घायल गार्ड राम अवध चतुर्वेदी को पास के अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से एक बदमाश को गोली लगी है. पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा कर रही है. लूट की घटना होने के मामले में अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. मामले में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कर्मचारी वैन से कैश लेकर एटीएम रूम में दाखिए हुए, तभी एक बाइक पर तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गोली चलाने लगे. बताया जा रहा है कि कैश वैन के गनर प्रमोद और सौरभ, राम अवध चतुर्वेदी था. पल्सर बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने पहुंचते ही फायरिंग कर दी. जिससे राम अवध चतुर्वेदी गार्ड को सिर में गोली लग गई, आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस की कई टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story