भारत
5 हथियारबंद लुटेरों द्वारा बैंक लूटने की कोशिश फेल, बंदूक जाम हुआ, फिर...VIDEO
jantaserishta.com
20 April 2023 9:02 AM IST

x
मचा हड़कंप.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार को पांच हथियारबंद लुटेरों ने एक बैंक को लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह हथियार खराब होने के कारण अपने मकसद में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने यह जानकारी दी है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिटोली गांव में बुधवार दोपहर को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में फेस मास्क पहने हथियारबंद लुटेरे घुस गए। उन्होंने बंदूक की नोंक पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को पकड़ लिया। इस बीच एक लुटेरों ने कैशियर को कैश भरने के लिए एक खाली बैग दे दिया।
कैशियर के मना करने पर एक लुटेरे ने उस पर फायरिंग कर दी, लेकिन उसकी बंदूक जाम हो गई। इसके बाद एक अन्य लुटेरे ने भी कैशियर पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उसकी बंदूक भी नहीं चली।
जब बैंक कर्मियों ने इसका विरोध किया तो लुटेरे मौके से फरार हो गए। लूट के प्रयास की सूचना बैंक कर्मियों ने तत्काल स्थानीय शाहपुर थाने को दी।
शाहपुर थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने 5 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
आरा : भोजपुर में लुटते-लुटते बचा बैंक, पिस्टल से नहीं चली गोली तो भाग निकले लुटेरे pic.twitter.com/tbyapERd9D
— Bihar Watch (@BiharWatch_) April 19, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





