भारत
आयोध्या में महिला से बलात्कार की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
13 Oct 2024 7:24 PM IST

x
बड़ी खबर
Ayodhya. अयोध्या। अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई। वह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी, तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया। महिला ने अपना बचाव किया और शोर मचाया, जिस पर लोग दौड़े तो आरोपी युवक मौके से भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। मिली जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पशुओं के लिए चार खेत से लाने गई थी। तभी गांव का एक युवक अकेला देख पीछे से जाकर पकड़ कर दुष्कर्म करने की नीयत से खेत में गिरा दिया। महिला ने अपना बचाव करते हुए चिल्लाई तो आस-पास के लोग दौड़े तब तक आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
पीड़िता महिला घर पहुंच कर अपने पति को सारी बात बताई। और पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ की लिखित तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की माने तो जिस महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका महिला से बहुत पहले से संबंध है। आज मामला खुल गया तो अपने को सही बताने के लिए युवक पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।इस बात को कोई ऐसा व्यक्ति गांव का नहीं होगा जा नहीं जानता हो।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





