भारत
घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप की कोशिश, विरोध करने पर...पिता का सनसनीखेज आरोप
jantaserishta.com
26 May 2024 1:04 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
बरेली: मीरगंज में युवक रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। उसके घर में घुस कर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी ने परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव की किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। रास्ते में आते-जाते समय गांव के युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
पिता का आरोप गत 15 मार्च को आरोपी साथी के साथ उनके घर में घुस गया। उसने उनकी पुत्री से अश्लील हरकतें कर रेप की कोशिश की। गत 23 अप्रैल को आरोपी दिन में 2.00 बजे उनके घर में दोबारा घुस गया। उसने पुत्री से कहा परिवार वाले तेरी शादी करना चाहते हैं। परिवार वालों को जिंदा जला देंगे। उन्होंने अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे उसे चोटें लगीं। पिता ने कार्रवाई न होने पर मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सुरेश मौर्या, टिंकू, सुनील निवासी नंदगांव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





