भारत

हैवान गया जेल: मूक-बधिर लड़की से रेप की कोशिश, दिखाई हिम्मत, फिर...

jantaserishta.com
24 April 2022 3:59 PM IST
हैवान गया जेल: मूक-बधिर लड़की से रेप की कोशिश, दिखाई हिम्मत, फिर...
x
बहादुरी और सूझबूझ से आरोपी को पुलिस के हवाले भी करवा दिया.

बांदा: यूपी के बांदा में एक मूक-बधिर लड़की ने हिम्मत और बहादुरी से खुद को दुष्कर्म का शिकार होने से बचा लिया. मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां बोलने में असमर्थ एक लड़की के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेप की कोशिश की लेकिन लड़की ने बहादुरी और सूझबूझ से आरोपी को पुलिस के हवाले भी करवा दिया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि, रात के समय लड़की अपने घर में सो रही थी. तभी आरोपी युवक दीवार कूदकर घर के पीछे के दरवाजे से चुपचाप अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा.
युवक जानता था कि लड़की बोल नहीं सकती. लेकिन लड़की ने परिजनों को जगाने के लिए आस-पास रखे बर्तनों को फेंकना शुरू कर दिया. बर्तनों के शोर से घर के दूसरे कमरों में सो रहे लड़की के परिजन तुरंत वहां आ गए. आरोपी युवक वहां से भागने लगा, लेकिन लड़की ने उसे कसकर पकड़ लिया ताकि वह भाग ना पाए. फिर लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
अतर्रा के DSP अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि पचोखर गांव से उन्हें लड़की के साथ हुई इस घटना को लेकर फोन आया. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि आरोपी को इस हरकत के लिए सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी. DSP ने लड़की की हिम्मत और बहादुरी की दाद देते हुए कहा कि इससे लाखों लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी. वहीं, गांव वाले भी लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story