भारत

बाप रे! पिस्टल डालकर कत्ल की कोशिश, आरोपी रेलकर्मी की बढ़ीं मुश्किलें

jantaserishta.com
9 April 2024 8:20 AM IST
बाप रे! पिस्टल डालकर कत्ल की कोशिश, आरोपी रेलकर्मी की बढ़ीं मुश्किलें
x

सांकेतिक तस्वीर

एक तरफा प्यार में प्रेमिका के मुंह में पिस्टल डालकर हत्या करने के प्रयास के आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट फाइल कर दी।
देहरादून: एक तरफा प्यार में प्रेमिका के मुंह में पिस्टल डालकर हत्या करने के प्रयास के आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट फाइल कर दी। कोर्ट में गोली चलाकर जानलेवा हमेला का प्रयास करने और आर्म्स ऐक्ट की धाराओं में दाखिल हुई है।
चार्जशीट पर पहली सुनवाई आगामी बीस अप्रैल को होगी। घटना बीते 27 नंवबर को सहारनपुर रोड पर बाबी किचन के पास रिचा मूल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार रेस्टोरेंट के बाहर स्टूल पर बैठी थी। वहां से उठकर स्कूटर लेकर जाने लगी।
स्कूटर पर बैठी तो सड़क पार से उसका पहला परिचित युवक कमलजीत कुमार निवासी सोनडीहा, खगरिया, बिहार आया। कमलजीत रेलवे में नौकरी करता है। उसने पहले बाल खींचकर युवती को सड़क पर गिराया।
इसके बाद जेब से पिस्टल निकाला। पिस्टल युवती के मुंह में घुसाकर तीन बार फायरिंग का प्रयास किया। पिस्टल से फायरिंग नहीं हो पाई थी। तब आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर बुरी अच्छे से धुना था। चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मामले में युवती ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
बताया कि वह दून में पढ़ाई के लिए आई। इस दौरान आरोपी पीछा करते हुए पहुंच गया था। सीओ सदर अनिल जोशी ने बताया कि जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट फाइल हुई है। आरोपी राह चलते इस घटना को अंजाम दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story