भारत
पुलिसकर्मी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jan 2026 10:55 AM IST

x
हड़कंप मच गया.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस में तैनात एक अधिकारी के 5 वर्षीय बेटे के अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, बच्चे की मां की सतर्कता, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और वर्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना वर्ली पुलिस कैंप इलाके की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लक्ष्मण कालू चौधरी (55) के रूप में हुई है, जो साकीनाका इलाके का रहने वाला है। बच्चे के पिता सचिन तावरे वर्तमान में कोलाबा पुलिस स्टेशन में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बच्चे की मां कोमल सचिन तावरे (33), जो कि गृहिणी हैं और वर्ली पुलिस कैंप में रहती हैं, घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनका छोटा बेटा स्माइट्स (5) पास की दुकान से नाश्ता खरीदने के लिए एक पड़ोस की बच्ची के साथ गया था। करीब 15 मिनट बाद वही आठ साल की बच्ची घबराई हुई हालत में वापस लौटी और कोमल को बताया कि एक आदमी उनके बेटे को जबरदस्ती ले जा रहा है।
यह सुनते ही घबराई मां तुरंत मौके की ओर दौड़ी। वहां उन्होंने देखा कि करीब 50 से 55 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति उनके बेटे को एक संकरी गली से घसीटते हुए समुद्र की ओर ले जा रहा है। मां की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया।
इसी दौरान एक स्थानीय नागरिक ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में वर्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्चे को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया गया। वर्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वर्ली पुलिस ने बताया कि घटना को समय रहते रोक लिया गया है। बच्चे की मां और स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी का मकसद क्या था और वह वर्ली पुलिस कैंप इलाके तक कैसे पहुंचा। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
Tagsमुंबईवर्लीपुलिसकर्मीपुलिसकर्मी के बेटे के अपहरण की कोशिशMumbaiWorlipolice officerattempt to kidnap police officer's son
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





