भारत

तिरंगे के साथ भगवा झंडा फहराने की कोशिश नाकाम

jantaserishta.com
15 Aug 2023 12:46 PM IST
तिरंगे के साथ भगवा झंडा फहराने की कोशिश नाकाम
x
पुलिस ने इनको पकड़ लिया और वापस भेज दिया।
बेलगावी: कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को बेलगावी जिले में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के साथ भगवा ध्वज फहराने की कोशिश को नाकम कर दिया। जिले के निपानी शहर में नगर पालिका भवन पर दो पार्षदों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया। यह घटना भाजपा की स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री शशिकला जोले और जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा फहराने के बाद घटी।
पुलिस के मुताबिक, निपानी नगर पालिका के पार्षद विनायक वाडे और संजय सांगाओवकर भगवा झंडा लेकर आए और उन्हें फहराने का प्रयास किया। पुलिस ने इनको पकड़ लिया और वापस भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story