भारत

NSA अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, पकड़ा गया शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:25 AM IST
NSA अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, पकड़ा गया शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी
x

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के घर में एक शख्स ने घुसपैठ की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स ने कार लेकर अजित डोभाल की कोठी में घुसने की कोशिश की थी. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सही वक्त पर उस शख्स को रोककर हिरासत में ले लिया. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था. वह कहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story