गोरखनाथ मंदिर में घुसने का प्रयास: सुरक्षा में तैनात पीएसी के 2 जवानों पर हमला, ATS कर रही जांच

गोरखपुर: इसी साल फरवरी महीने के पहले हफ्ते में गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चार फरवरी की रात लेडी डॉन नामक एक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में मेरठ और लखनऊ के विधानसभा में भी बम धमाके की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस अफसरों ने एहतियातन गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग कराई थी। रविवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार लेकर एक सिरफिरे ने हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





