भारत

फर्जी AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, ADGP को बनाया निशाना

jantaserishta.com
9 Aug 2026 3:25 PM IST
फर्जी AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, ADGP को बनाया निशाना
x
जानें पूरा मामला.

नई दिल्ली: केरलम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की तस्वीर और आवाज से छेड़छाड़ कर फर्जी AI वीडियो बनाने और उसके जरिए ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक फेसबुक रील शेयर कर लोगों को ठगने की साजिश रची जा रही थी, अब इस मामले में केस दर्ज किया गया है.

फेसबुक रील में एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) पी. विजयन को पुलिस वर्दी में दिखाया गया है. पुराने नोटों की बिक्री से जुड़े एक स्कैम को बढ़ावा देने के लिए उनकी तस्वीर और आवाज से छेड़छाड़ की गई है. अधिकारियों ने बताया कि फर्जी एआई-जनरेटेड वीडियो में दावा किया गया है कि इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी और लोग 25 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं.
बता दें, आजकल सोशल मीडिया पर डीपफेक और एआई वीडियोज काफी फैल रहे हैं. असली और नकली में पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई बार किसी नेता, अभिनेता या आम इंसान को ऐसी बातें करते हुए दिखाया जा रहा है जो उसने कभी कही ही नहीं.
ऐसे फर्जी एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर सरकार भी लगातार चिंता जता रही है. सरकार ने पहले भी इसे लेकर सख्ती जताई थी, लेकिन अब तक कोई टेक कंपनी सुनने का नाम नहीं ले रही है. अभी भी AI वीडियोज पर सिंथेटिक कंटेंट का लेबल नहीं देखने को मिलता है और ना ही तीन घंटे में कोई प्लेटफॉर्म कंटेंट हटाता है.
पीआईबी की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 10 फरवरी 2026 से आईटी रूल्स में बदलाव किए गए हैं. इस बदलाव की वजह से एआई से बनने वाले डीपफेक और दूसरे सिंथेटिक कंटेंट पर रोक लगाई जा सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story