भारत
मासूम बेटे के सामने मां से दरिंदगी की कोशिश, विरोध पर कार से फेंका; आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 Aug 2026 3:18 PM IST

x
बियर पिलाने की कोशिश.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला के साथ चलती कार में उसके मासूम बेटे के सामने रेप की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि यह कोशिश उस महिला की मौजूदगी में की गई जिसके घर पीड़िता काम करती थी। महिला ने अपने साथ की जा रही गंदी हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। उसे और उसके दो साल के बेटे को चलती कार से फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला से रेप की कोशिश और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। रेप की कोशिश में मुख्य आरोपी का साथ देने वाली महिला की तलाश जारी है। पीड़िता, देवरिया की रहने वाली है। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी मामले में भरण-पोषण का खर्च दिलाने के लिए वह गोरखपुर दीवानी कचहरी आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान गोरखपुर गीडा सेक्टर पांच में रहने वाली एक महिला से हुई। महिला के मुताबिक, वह उस मैडम के घर घरेलू काम करने लगी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को मैडम ने मदद करने की बात कहते हुए उसे अपने एक दोस्त के साथ हाईकोर्ट ले जाने की बात कही। महिला अपने दो वर्षीय बेटे को भी साथ लेकर कार में बैठ गई। मैडम का दोस्त कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के परसौना का रहने वाला है।
आरोप है कि प्रयागराज से वापसी के दौरान रास्ते में उस शख्स और पीड़िता को उसके साथ ले जाने वाली महिला ने बियर खरीदी और कार में बैठकर पी। पीड़िता का आरोप है कि उसे भी शराब पिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोप है कि उस शख्स ने उसके दो वर्षीय बेटे के सामने चलती कार में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उस शख्स और उसका साथ दे रही महिला ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद दोनों आरोपित उसे और उसके दो वर्षीय बेटे को जौनपुर में चलती कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक रेप की कोशिश करने वाले शख्स ने कार से नीचे उतरकर ईंट से हमला कर महिला को घायल करने के बाद उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





