भारत
चाकू की नोक पर युवती से सोने की चेन छीनने की कोशिश, आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा
jantaserishta.com
3 Nov 2026 2:13 PM IST

x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक दुकान में एक व्यक्ति के जबरन घुसने और एक युवती को चाकू की नोक पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की गर्दन पर चाकू रखकर उसका गला रेतने की धमकी दी और उससे सोने की चेन सौंपने की मांग की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने युवती को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
यह वारदात 31 अक्टूबर को हुई थी। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सभी को इसकी जानकारी हुई। इस वारदात से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रभुराज के तौर पर हुई है। वह सुबह करीब 11:45 बजे हेलमेट और ग्लव्स पहनकर एक ब्रांडेड बैग और जूते की मरम्मत की दुकान में घुसा। सुबह 10 बजे महिला कर्मचारी ने दुकान खोली थी और वह उस समय अकेली थी।
आरोपी ने शुरू में दावा किया कि कोई उसका पीछा कर रहा था, फिर उसने महिला को पकड़कर चाकू से धमकाया। आरोपी ने युवती से उसकी सोने की चेन देने की मांग की। जब उसने विरोध किया, तो उसने उसकी गर्दन पकड़ी, चाकू उसके गले के पास रखा और उसे दुकान के बाहर घसीटकर ले गया।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला आरोपी से उसे छोड़ने की गुहार लगा रही है, जबकि वह उसे ऑटोरिक्शा में ले जाने की धमकी दे रहा था। उसने अपना चेहरा हेलमेट से ढका हुआ था और एक हाथ से उसकी गर्दन पकड़ी हुई थी, जबकि दूसरे हाथ में चाकू था। आखिरकार लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और महिला को बचाया। उन्होंने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
डीसीपी ईस्ट विक्रम आमटे ने कहा कि आरोपी चेन स्नैचिंग करने के इरादे से आया था। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने महिला को पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





