भारत

हमलावरों ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कंपोजर-प्रोड्यूसर को बनाया निशाना, फायरिंग से हड़कंप

jantaserishta.com
27 Feb 2024 2:58 PM IST
हमलावरों ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कंपोजर-प्रोड्यूसर को बनाया निशाना, फायरिंग से हड़कंप
x
1 करोड़ रुपए की मांग की गई.
मोहाली: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बेंस (Bunty Bains) के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. उन पर यह हमला पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 में हुई. हालांकि इस हमले में उनकी जान बाल बाल बच गई है.
बंटी बेंस पर यह हमला उस वक्त हुआ जब पंजाब के मोहाली में एक रेस्टोरेंट में वो बैठे हुए थे. उनके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग की वारदात के बाद एक धमकी भरा फोन आया जिसमें 1 करोड़ रुपए की मांग की गई. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.
उन्होंने बताया कि फोन मोस्टवांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से किया गया था. लकी पटियाल कनाडा में रहता है. बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई का एंटी है और बंबिहा गैंग को लीड कर रहा है.
बंटी बेंस ने बताया कि उसकी शिकायत पर अब पुलिस फायरिंग की जांच कर रही है. बता दें कि बंटी बेंस ने सिद्धू मूसेवाला समते कई सिंगरों को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया है. सिद्धू मूसेवाला के कई गानों को उन्होंने कंपोज और प्रोड्यूस किया था. साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. Bunty Bains की कंपनी सिद्धू मुसावले का काम मैनेज करती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story