भारत

कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के सेंटर पर हमला, पांच वाहनों में आग लगाई

jantaserishta.com
1 Oct 2024 11:27 AM IST
कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के सेंटर पर हमला, पांच वाहनों में आग लगाई
x
वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) की कोल माइन्स से ट्रांसपोर्ट करने वाली पीएनएम कंपनी के सेंटर पर सोमवार-मंगलवार की रात हथियारबंद लोगों ने हमला कर पांच गाड़ियों में आग लगा दी।
प्रधानमंत्री के 2 अक्टूबर को हजारीबाग में प्रस्तावित दौरे के ठीक एक दिन पहले हुई वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले और आगजनी के पीछे किसी नक्सली संगठन का हाथ है या स्थानीय आपराधिक गिरोह का। बताया गया कि रात करीब 2:30 बजे एक दर्जन हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दहशत फैला दी।
उन्होंने मौके पर मौजूद वाहन चालकों की पिटाई भी की। इसके बाद उन्होंने वाहनों पर पेट्रोल-डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। इलाके में ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनियों से रंगदारी और लेवी वसूली के लिए नक्सली एवं आपराधिक संगठन अक्सर इस तरह की घटनाएं अंजाम देते हैं। चार दिन पहले भी इसी इलाके में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोलीबारी की थी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। हालांकि सभी गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। जिस सेंटर पर हमला हुआ है, वह हजारीबाग के केरेडारी और टंडवा को जोड़ने वाली सड़क के किनारे स्थित है। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह और डीएसपी कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के कुछ खोखे पर बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story