भारत

OMG! 1977 में प्रेमिका पर चाकू से किया था हमला, 2025 में मिली राहत

jantaserishta.com
18 Oct 2025 2:52 PM IST
OMG! 1977 में प्रेमिका पर चाकू से किया था हमला, 2025 में मिली राहत
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: मुंबई की सेशंस कोर्ट ने चंद्रशेखर मधुकर कालेकर को जमानत दी है, जो 48 वर्षों तक आरोपी बनकर फरार रहने के बाद पकड़े गए हैं. यह मामला 1977 का है, जब 23 वर्ष के कालेकर ने शक के कारण अपनी प्रेमिका को चाकू घोंप दिया था. उस समय उन्हें हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी थी. इसके बाद वे कोर्ट में पेश नहीं हुए और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया.
पुलिस ने कई सालों तक उनकी तलाश की, लेकिन कालेकर ने मुंबई के कई इलाकों में अपनी जगह बदल ली थी. बाद में पुलिस को पता चला कि वह दापोली, रत्नागिरी जिले में रह रहे हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया. पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया.
कालेकर के वकील ने कोर्ट में बताया कि कालेकर अब 71 वर्ष के हैं और कई बीमारियों से ग्रसित हैं. 2010 में उनका आशियाना गिरा दिया गया था, जिससे वह अस्पताल भी गए और इस वजह से वे कई बार ट्रायल में उपस्थित नहीं हो सके.
उधर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है और अगर उन्हें जमानत मिली तो वह फिर से फरार हो सकते हैं. कोर्ट ने आरोपी के 81 साल की उम्र और ट्रायल में आने का आश्वासन देने को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर कर दी है. अब उनका ट्रायल शुरू होगा और कोर्ट में मामला आगे बढ़ेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story