भारत

चाय के लिए हमला, पति ने पत्नी के साथ की मारपीट

jantaserishta.com
22 July 2022 11:29 AM IST
चाय के लिए हमला, पति ने पत्नी के साथ की मारपीट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: यमुनापार के करावल नगर इलाके में स्थित जौहरीपुर में गुरुवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर खिड़की का कांच तोड़कर हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर उसकी तीन बेटियां बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक परिवार में पति भीमसेन के अलावा तीन बेटियां काजल, तनु और अनु थीं।

पति को शराब पीने की लत है। वह कोई कामधंधा भी नहीं करता है। बड़ी बेटी काजल एक निजी बैंक में नौकरी करती है। वहीं तनु डीयू के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है, जबकि मृतक छोटी बेटी अनु ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मां संगीता परिवार के लिए खाना बना रही थी। तभी पिता भीमसेन उठा और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा।
संगीता ने कहा कि खाना बनाने के बाद वह चाय बना देगी तो इस बात पर भीमसेन भड़क गया। उसने खिड़की का कांच तोड़कर पत्नी की गर्दन पर मारा। संगीता ने बेटियों को आवाज दी तो उसने बेटी काजल, अनु, तनु और संगीता को भी कांच मारकर घायल कर दिया।
हमले में घायल 18 वर्षीय सबसे छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया है, जबकि अन्य दोनों बेटियों और पत्नी का गुरुतेग बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी बेटी काजल की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भीमसेन की तलाश शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story