भारत

क्रिकेट बैट से वार, प्यार का खूनी अंत...पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
17 Feb 2026 5:59 PM IST
क्रिकेट बैट से वार, प्यार का खूनी अंत...पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
x
पढ़ें पूरी खबर.
मंडला: MP की मंडला पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है. यह हत्याकांड किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस हत्याकांड में पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है.
दरअसल, मंडला जिला के थाना टिकरिया इलाके में 14 फरवरी को कूड़ामैली गांव के पास मधुवन ढाबा के आगे एक युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली. मृतक की पहचान जबलपुर के सुमित काछी के रूप में हुई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की तो पहले उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने टूट गई और पूरे मामले से पार्द हटा दिया.
महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ संबंध था. आपत्ति जताने पर उसने यह हत्या की साजिश रची. मृतक की पत्नी ने जो कहानी पुलिस को बताई उसके मुताबिक उसका पड़ोसी सूर्यकांत के साथ संबंध था लेकिन पति इस पर आपत्ति करता था जिससे नारा होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि तयशुदा समय पर वह अपने पति को लेकर 11 फरवरी की शाम जबलपुर से मंडला की तरफ आई. मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था. इस दौरान इनका आपस में वाद-विवाद हुआ.
विवाद के दौरान सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला कर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी ने सहारा देने के बहाने धारदार हथियार से वार कर सुमित की हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए.
13 फरवरी को मृतक के भाई ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई और भाभी पर शक जताया. पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story