भारत

नमाज के लिए मस्जिद जा रहे दो लोगों पर हमला, 1 की मौत

Nilmani Pal
26 Oct 2022 2:46 AM GMT
नमाज के लिए मस्जिद जा रहे दो लोगों पर हमला, 1 की मौत
x
बड़ी खबर

पटना: बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके में बुधवार अलसुबह नमाज पढ़ने मस्जिद दो लोगों पर फायरिंग कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को गोली मारी, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा शख्स घायल हो गया। उसे परिजन डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह वारदात कल्याणपुर थाना इलाके के रतवारा गांव में हुई। दो नमाजी जब बुधवार तड़के जब मस्जिद जा रहे थे, तभी करीब 4 बजकर 50 मिनट पर बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बिहार में आए दिन सरेआम गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। दो दिन पहले ही सीवान जिले में घर लौट रहे एक युवक को भी बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। यह वारदात दरौंदा थाना इलाके के चंचौरा बाजार के पास हुई। युवक दिवाली की शाम अपने घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
Next Story