गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर रविवार की देर शाम धारदार हथियार लेकर एक सिरफिरे ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ प्रहार कर उसने दोनों जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और 10 मिनट तक वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से जूझता रहा। लोगों की मदद से सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को धर दबोचा। इस दौरान वह भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसका एक साथी भी था, जो भाग निकला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





