भारत

तीन घरों पर हमला, बदमाशों ने की फायरिंग पत्थरबाजी

jantaserishta.com
12 Sept 2026 8:10 AM IST
तीन घरों पर हमला, बदमाशों ने की फायरिंग पत्थरबाजी
x
परिवारों के लोग बाल-बाल बचे.
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग से सनसनी फैल गई। कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात कथित तौर पर तीन घरों के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और पास में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
गोलीबारी की यह घटना नंद नगरी थाना इलाके के डी-2 ब्लॉक में हुई। अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें परिवारों के लोग बाल-बाल बचे। वहीं, एक वीडियो में अज्ञात हमलावर गोली चलाते हुए और पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दिए।
एक महिला ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमारे घरों पर करीब 50 अज्ञात लोगों ने हमला किया। सभी लोगों ने मास्क लगा रखे थे। महिला ने आरोप लगाया कि 7 साल पहले उनकी बेटी को लेकर एक विवाद हुआ था। इसके बाद से अक्सर घर के बाहर फायरिंग की जाती है और कभी पथराव किया जाता है। हमारे लड़कों को मारा पीटा जाता है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। हमारे बच्चों को गोली मारने की भी धमकी दी जाती है।
पीड़िता ने कहा कि देर रात भी हमारे तीन घरों पर हमले हुए हैं। यहां फायरिंग और पथराव किया गया है। परिवार के सभी लोग ऊपर थे। अगर हम लोग ऊपर नहीं होते तो परिवार के किसी सदस्य की जान जा सकती थी। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को लगातार खतरा है।
इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक युवक ने पड़ोस में एक महिला पर फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।
शुरुआती जांच में पता चला कि नीरज ने पहले पड़ोस में रहने वाली राजवती पर गोली चलाई और फिर रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में लीला राम के बेटे नीरज (32 वर्ष) को खून से लथपथ हालत में पाया गया था और पास ही एक रिवॉल्वर पड़ी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि रिवॉल्वर का लाइसेंस मृतक नीरज के पिता के नाम पर था। वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटना वाली जगह से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story