भारत

युवक पर हमला, कार को भी नहीं छोड़ा, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
13 July 2022 10:22 AM IST
युवक पर हमला, कार को भी नहीं छोड़ा, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है. जहां विशेष समुदाय के युवक को एक होटल के पास अन्य समुदाय की युवती के साथ देखने पर लोग भड़क गए. युवक से मारपीट कर उसकी कार को तोड़ा दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू पहुंचे. जिसके बाद आसींद बाजार में भारी संख्या पुलिस बल तैनात कर दिया गया और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

घटना मंगलवार शाम की है. आसींद इलाके के बस स्टैंड पर एक गेस्ट हाउस के पास एक समुदाय विशेष के युवक के साथ अन्य समुदाय की युवती को देखने पर आक्रोशित लोगों ने युवक से मारपीट कर उसकी कार को तोड़ दिया. अचानक हुई इस घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई. हंगामा होता देख दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मण राम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे.
इस घटना पर भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. यह FIR युवती के परिजनों ने हमें दी है. इस FIR पर सख्त से सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लड़के को राउंड अप कर लिया गया है. उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी आदर्श सिधु ने यह भी कहा कि यह जो लड़की ने FIR दर्ज कराई है. वह रेप और गैंगरेप की श्रेणी में आता है. पुलिस उप अधीक्षक स्तर का अधिकारी इसकी जांच करेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story