शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सामने आया ये वीडियो

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बेगूसराय: बिहार में शराबबंदी के बीच बेखौफ होकर अवैध रूप से दारू बेच रहे शराब के धंधेबाज पुलिस पर हमला करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है। यहां सिंघोली ओपी थाना इलाके में शराब की छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई जवान घायल हुए हैं। आलम ये हो गया कि आक्रोशित भीड़ को देखते हुए उत्पाद पुलिस की टीम को वहां से किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा।
बिहार में शराबबंदी के बीच बेगूसराय में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब के धंधेबाजों ने पत्थरबाजी कर दी, इस हमले में कई लोग घायल हो गए। वीडियो सिंघौल ओपी क्षेत्र के सिंघौल पोखर के पास शुक्रवार देर शाम का है।
— Chandan kr (@drchandan_) August 27, 2022
#BiharNews
Note: Abusive Language pic.twitter.com/fuUXApCOip
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





