भारत

शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों ने कुत्ते से कटवाया

jantaserishta.com
7 March 2022 10:47 PM IST
शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों ने कुत्ते से कटवाया
x
पढ़े पूरी खबर

पटना: शराब जब्त करने गई सदर पुलिस पर हमला करने व पालतू कुत्ता से कटवाने के आरोपित को पुलिस ने करीब दो साल बाद रविवार की देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित राजा कुमार सदर थाना के नूनफर का रहने वाला है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

16 अप्रैल 2020 को सदर पुलिस नूनफर मोहल्ले में शराब जब्त करने गई थी। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। कुत्ता से भी पुलिसकर्मियों को कटवा दिया था। इसमें पुलिस के दो जवान जख्मी हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, राजा सहित अन्य आरोपित फरार हो गए थे।
पुलिस ने मौके से 37 लीटर शराब जब्त की थी। जमादार राकेश कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया था। सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story