भारत

चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अपराधी ने पुलिस को चाकू मार किया घायल

jantaserishta.com
8 April 2022 2:02 PM IST
चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अपराधी ने पुलिस को चाकू मार किया घायल
x
इसी बीच लोगों ने भी पुलिस टीम का विरोध किया.

बोकारो: झारखंड के बोकारो में बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही बदमाशों ने अन्य पुलिसकर्मियों को लाठी और डंडों से पीटा. सभी घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सदी वर्दी में पुलिस की एक टीम गुरुवार को बाइक चोरी की जांच करने गई थी. उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया.

बता दें, बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने जब चास थाना क्षेत्र के गायघाट में दबिश दी तो चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा. दबोचे गए बदमाशों को जब पुलिस जब पकड़कर ला रही थी उसी दौरान दौरान अपराधियों ने चाकू और लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में सिटी थाना के दारोगा पवन कुमार को चाकू लगा, जबकि सेक्टर- 12 थाना के दारोगा राजेश यादव और रमन कुमार को डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया.
इस मामले पर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार का कहना है कि पवन कुमार की बाइक सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. सिटी थाना और सेक्टर 12 थाना की टीम चास थाना क्षेत्र के गायघाट पहुंची थी. इसी दौरान एक बाइक पर तीन अपराधी देखे गए. बाइक भी पहचान में आ गई थी. तीनों को जब पुलिस पदाधिकारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों पकड़ में आ गए और वे लोग अपनी स्थानीय भाषा में हल्ला करने लगे.
इसी बीच लोगों ने भी पुलिस टीम का विरोध किया. इसी का फायदा उठाते हुए एक अपराधी ने चाकू से पवन कुमार पर हमला कर दिया. इसे देखते हुए अपराधियों और ग्रामीणों ने अन्य पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. मौके का फायदा उठाते हुए चाकू से हमला करने वाला अपराधी नदी में कूद कर फरार होने में सफल हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story