भारत

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें पथराव का वीडियो

jantaserishta.com
5 Oct 2021 3:48 PM IST
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें पथराव का वीडियो
x
10 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया है, ज‍िनमें 2 महिलाएं भी शामिल है.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले में सीमापुरी इलाके का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस की जिप्सी पर कुछ लोग पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस जिप्सी का ड्राइवर जिप्सी को बैक दौड़ा रहा है, लेकिन एक शख्स ताबड़तोड़ पत्थर बरसा रहा है. इस घटना के बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया है, ज‍िनमें 2 महिलाएं भी शामिल है.

बताया जा रहा है क‍ि यह मामला 1 अक्टूबर का है. द‍िल्ली पुल‍िस को सीमापुरी इलाके में फायरिंग की खबर म‍िली थी इसके बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस की टीम मामले की जांच के ल‍िए उस इलाके में पहुंची. द‍िल्‍ली पुल‍िस की ज‍िप्‍सी जैसे ही वहां पहुंची तो कुछ लोगों ने पुल‍िस टीम पर पत्‍थराव शुरू कर द‍िया.
बताया जा रहा है क‍ि पुल‍िस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान कर ली थी. जब आरोप‍ियों को लगा क‍ि पुल‍िस उन्‍हें ग‍िरफ्तार कर सकती है तो उन्‍होंने उनपर पत्‍थर बरसाने शुरू कर द‍िए. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने पुल‍िस टीम के साथ गाली-गलौच भी क‍िया. पुल‍िस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story