भारत

गैंगस्टर के भाई को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, लोगों की भीड़ ने किया पथराव

jantaserishta.com
21 April 2022 8:29 PM IST
गैंगस्टर के भाई को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, लोगों की भीड़ ने किया पथराव
x

नानपुरा के गैंगस्टर सज्जू कोठारी के भाई आरिफ को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर बदमाश हमला करके छुड़ा ले गए। लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। घटना मंगलवार देर की है। सज्जू कोठारी रांदेर पुलिस को चकमा देकर लाजपोर जेल के सामने से फरार हो गया था।

सचिन थाने में सज्जू कोठारी, उसके भाई आरिफ समेत तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। रांदेर थाने के डी-स्टाफ के सब इंस्पेक्टर हडिया स्टाफ के साथ जिलानी ब्रिज के नीचे सुभाषनगर झोपड़पट्‌टी में आरिफ को गिरफ्तार करने गए थे।
पुलिसकर्मी आरिफ को गिरफ्तार कर जीप में बैठा रहे थे, तभी आसपास के लोगों और महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। सज्जू कोठारी के आदमी पुलिस के चंगुल से आरिफ को छुड़ा ले गए। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story