भारत

स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नई नवेली दुल्हन का हटाया घूंघट, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
18 May 2021 8:25 AM IST
स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नई नवेली दुल्हन का हटाया घूंघट, जानिए पूरा मामला
x
गांव-गांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.

उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसे कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है साथ ही आदेश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करेंगे. बस कुछ इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करने के लिए अलीगढ़ के टप्पल इलाके के साहा नगर सोरौला गयी थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था.

गांव के तमाम लोगों ने अपने एंटीजन टेस्ट कराएं और सैंपल स्वास्थ्य टीम को दिए. इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कागजात फाड़ दिए गए और जांच किट छीन लिए गए. इस घटना में दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए. स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना की जांच कर रही थी. गांव में करीब 37 से ज्यादा महिला और पुरुषों की कोरोना जांच कर ली गई थी, तभी एक नवविवाहिता महिला अपनी जांच कराने के लिए जांच केंद्र पर पहुंची. जांच अधिकारी को महिला की नाक और मुंह से सैंपल लेने थे, लेकिन नई नवेली दुल्हन किसी भी हालत में अपना घूंघट हटाने को तैयार नहीं थी. इसके बाद लैब टेक्नीशियन सौरव अत्री ने महिला से घूंघट हटाने को कहा.
गांव वालों का कहना है कि जहां पर जांच की जा रही थी वहां सामने गांव के बुजुर्ग और कुछ लड़के खड़े थे. इन लोगों से घबराकर उस महिला ने सैंपलिंग टीम से अपना घूंघट हटाने और अपनी सैंपलिंग कराने से मना कर दिया था. सैंपलिंग टीम ने वहां खड़े गांव के लोगों से कहा कि महिला आप लोगों के सामने घूंघट हटाने में हिचक रही हैं, इस वजह से महिला अपनी सैंपलिंग नहीं करा पा रही हैं.
सैंपलिंग टीम ने जैसे ही गांव वालों को महिला के सामने से हटने की बात कही तो वहां खड़े गांव के युवकों ने कोविड टीम पर हमला कर दिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ टप्पल थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story