भारत

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला! हमलावरों ने पत्रकार पर लोहे की रॉड से किया वार, फिर...

jantaserishta.com
11 Dec 2020 12:03 PM IST
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला! हमलावरों ने पत्रकार पर लोहे की रॉड से किया वार, फिर...
x
उनका इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है. पत्रकार पर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया है. इस हमले में दो हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक फरार बताया जा रहा है. पिछले महीने बलरामपुर में एक पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

हमले की यह घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर इलाके में हुई है. हमले के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया.
पत्रकार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है.
हमले में घायल पत्रकार अश्वनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
बलरामपुर में पत्रकार की मौत
इससे पहले पिछले दिनों बलरामपुर जिले में पत्रकार और उसके सहयोगी को जिंदा जलाकर मारने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई और एसआईटी गठित कर मामले की जांच की मांग की गई. इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील गौरव द्विवेदी ने याचिका दाखिल की.
पिछले महीने 28 नवंबर को स्थानीय पत्रकार राकेश सिंह और उनके एक साथी पिंटू साह की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी. ये घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी की है. इस मामले में कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज हुआ है. पत्रकार राकेश सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या की गई है, उन्होंने इस मामलें में जांच की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story