भारत

जैन समाज के तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, इलाके में तनाव, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
17 Aug 2021 9:27 AM IST
जैन समाज के तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, इलाके में तनाव, जाने पूरा मामला
x
वहीं एसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

बागपत में जैन समाज के तीर्थयात्रियों की बस पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि गाजियाबाद से आये जैन समाज के लोगों की बसों पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पथराव करते हुए मारपीट की. वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है. जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं एसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

दरअसल मामला बागपत जनपद के थाना खेकड़ा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव का है. जहां जैन समाज के एक धार्मिक स्थल पर गाजियाबाद से कुछ जैन समाज के तीर्थ यात्री दर्शन करने के लिए आए थे.
इस दौरान वहां एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें एक जैन शिकंजी के नाम से स्टॉल लगा था. लेकिन उसी के नीचे बिरयानी भी लिखा हुआ था. जिसका जैन समाज के लोगों ने विरोध किया. इसी बात को लेकर समुदाय विशेष के लोगों के साथ उनकी बहस भी हो गई.
आरोप है विवाद इतना बढ़ा कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने जैन तीर्थ यात्रियों की बसों पर पथराव कर दिया और उनके साथ मारपीट की. वहीं इस बात की सूचना थाना पुलिस को मिलते ही वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया. एसपी बागपत नीरज जादौन खुद हालातों का जायजा लेने मौके पर पहुंच गए. एसपी के मुताबिक फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है. साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है और उसी आधार पर कार्रवाई करने की बात एसपी द्वारा कही गई है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story