भारत

आतंकवाद पर प्रहार: अवंतीपोरा से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

jantaserishta.com
11 July 2022 2:07 PM IST
आतंकवाद पर प्रहार: अवंतीपोरा से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलवामा: पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कुख्यात आतंकी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया है. फिलहाल सुरक्षाबल के जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि दूसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है. आतंकियों के पास से यूएसए निर्मित राइफल, कार्बाइन, पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री समेत गोला-बारूद बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जानकारी के बाद जब जवान मौके पर पहुंचे तो आंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल पर कितने आतंकी छिपे हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
इससे पहले एडीजीपी कश्मीर ने ट्वीट करके सूचना दी थी कि अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. उन्होंने कहा था कि एक आतंकी मारा गया है जबकि एक अन्य आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. एडीजीपी के ट्वीट के मुताबिक, जिस आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरा था, उसकी पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी कैसर कोका के रूप में की गई थी. कैसर कोका साल 2018 से सक्रिय है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story