
x
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर क्रेरी बारामूला के चक टापर इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा, "ग्राम चक टपर क्रीरी में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना (29 आरआर) के साथ मिलकर बस स्टॉप चक टपर क्रीरी में एक मोटर वाहन चेकिंग प्वाॅइंट (एमवीसीपी) स्थापित किया।"
"चेकिंग के दौरान, संयुक्त दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और गिरफ्तार किया, जिन्होंने चौकी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।" पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 14 जीवित कारतूूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उनकी पहचान चेक पंजीगाम बांदीपोरा निवासी दयाम मजीद खान और वात्रिना फलवानपोरा पंजीगाम बांदीपोरा निवासी उबैर तारिक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, "प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए दोनों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे और जिला बारामूला में टारेगेेेेटेड हत्या के लिए हथियार और गोला-बारूद हासिल किया था।"
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर पुलिसबारामूलाआतंकीलश्कर-ए-तैयबाJammu-KashmirJammu-Kashmir PoliceBaramullaTerroristsLashkar-e-Taiba
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





