भारत

सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने किया हमला, कपड़ा बांधकर अस्पताल ले जाए गए

jantaserishta.com
13 Aug 2026 3:01 PM IST
सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने किया हमला, कपड़ा बांधकर अस्पताल ले जाए गए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.
नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया. इस दौरान सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई और उन्हें एक प्राइवेट यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया.
इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को डिटेन किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े विस्तृत विवरण और कारणों की प्रतीक्षा की जा रही है. सुरक्षा कर्मियों बादल की सुरक्षा और कड़ी कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
सुखबीर सिंह बादल पर्सनल विजिट पर गुरुद्वारे आए हुए थे. उन्हें तय समय के हिसाब से पूरी सिक्योरिटी दी गई थी. इसी दौरान अचानक एक शख्स गुरुद्वारा परिसर में घुसा और उन पर हमला कर दिया. उन्हें हल्की चोटें आईं. बचाने आए पुलिस इंस्पेक्टर को भी इस घटना में हल्की चोटें आईं. हमलावर को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सुरक्षा कर्मियों बादल की सुरक्षा और कड़ी कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story